Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार,...

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार, बोले ताश के महल की तरह दरक रहा भाजपा का किला

[ad_1]

कहा – अब यमुनोत्री के भाजपा प्रत्याशी ने खोल दी भीतरघात की पोल, तीन पहले लगा चुके गद्दारी का आरोप

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है कि शीशे के घर में रहने वालों को दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर अनावश्यक टिप्पणी करने से पहले भाजपा नेताओं को अपने घर को देखना चाहिए। भाजपा जिसे अनुशासित पार्टी कहा जाता है, आज ताश के महल की तरह दरक रही है। पहले लक्सर, काशीपुर और चम्पावत के भाजपा प्रत्यशियों द्वारा भीतरघात के आरोप सामने आने के बाद अब यमुनोत्री के विधायक ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को गद्दार तक कहा जा रहा हो, उस पार्टी के नेता कांग्रेस पर अंगुली उठा रहे हैं।

राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा तीन सीटें लक्सर, काशीपुर और चम्पावत पर ही बैक फुट पर थी, अब उसमें यमुनोत्री सीट का नाम भी जुड़ गया है। अभी मतगणना होने में 18 दिन शेष हैं, तब तक इतने ही उम्मीदवार और भीतरघात की आशंका जता सकते हैं। इससे सिद्ध हो रहा है कि भाजपा 2022 का रण बुरी तरह हार रही है और मतगणना से पहले ही उसकी कलई खुल रही है। इसके बाद मतों की गिनती महज ओपचारिकता रह गई है।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि बात बात पर कांग्रेस की आलोचना करने वाले भाजपा नेताओं को अब अपना मुँह छिपाने के लिए बहाना ढूंढ़ लेना चाहिये।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments