Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड कर्नल अजय कोठियाल बोले, नव निर्माण में भागीदार बने फर्स्ट टाइम वोटर,...

कर्नल अजय कोठियाल बोले, नव निर्माण में भागीदार बने फर्स्ट टाइम वोटर, उत्तराखंड में आप पार्टी के सीएम फेस हैं कोठियाल

[ad_1]

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता (सेवानिवृत्त) कर्नल अजय कोठियाल ने नव परिवर्तन संवाद के दूसरे फेज में शुक्रवार को उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। कर्नल कोठियाल ने कहा कि युवा अपने कीमती वोट का उपयोग उत्तराखंड के नव निर्माण के लिए करें।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि नए मतदाता पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो वह अपना वोट मातृभूमि को समर्पित करें। आने वाला चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। इस चुनाव में जनता ने वह कार्य करना है, जिसके लिए उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग किया गया था। कहा कि उत्तराखंड के लोग, भाजपा और कांग्रेस के बीच फंस कर रह गए, लेकिन दोनों ही दलों ने जनता को बेवकूफ बनाया। कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड नव निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए संकल्पित है। अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सभी गारंटी व वादे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि वह अपना वोट किसे और क्यों दे रहें हैं। कहा कि उत्तराखंड को आज नई राजनीति की जरूरत है। कहा कि आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस से छुटकारा दिलाने का काम करेगी। कहा कि युवाओं से मैं उत्तराखंड की तरक्की के लिए वोट मांगने आया हूं। अब उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन आ चुका है। 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपने वोट का उपयोग जरूर करें।

उत्तराखंड में आप पार्टी के सीएम फेस हैं कोठियाल
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा हैं। राज्य के दौरे पर आए दिल्ली के सीएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने ये घोषणा की थी। पार्टी ने सबसे पहले उत्तराखंड में ही सीएम के चेहरे का ऐलान किया था।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments