Friday, December 1, 2023
Home मनोरंजन ग्राफिक नोवल 'अथर्वा' में रौद्र रूप में नजर आयेंगे कैप्टन कूल

ग्राफिक नोवल ‘अथर्वा’ में रौद्र रूप में नजर आयेंगे कैप्टन कूल

[ad_1]

दिल्ली। अपने रिटायरमेंट से भारतीय खेल प्रेमियों के आंसू निकाल देने वाले भारत के लीजेंडरी कप्तान रहे दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी अपनी काबिलियतों के चलते क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर लंबे समय से राज कर रहे हैं। उनको ना केवल एक महान कप्तान के रूप में देखा गया बल्कि वे एक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी साबित हुए और मैदान के बाहर उनके विनम्र व्यवहार ने करोड़ों लोगों का दिल जीता है।
आईपीएल में अपनी उपस्थिति के जरिए अभी भी क्रिकेट में नजर आते हैं और अब माही ने एक और धमाकेदार डेब्यू करने का फैसला किया है जिसमें वह एक ग्राफिक नोवल ‘अथर्वा’ के साथ हाजिर हो रहे हैं।

धोनी ने इस बात की जानकारी फेसबुक पोस्ट पर दी है जहां पर वे एक नए अवतार में अपनी नई पारी के बारे में जानकारी देते हैं। धोनी के ग्राफिक नोवल अथर्वा में आप अपने पूर्व कप्तान को दानवों जैसे दिखने वालों से लड़ते हुए योद्धा के रूप में देख सकते हैं। धोनी किसी प्राचीन योद्धा के अंदाज में नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर वीडियो शेयर की और उसमें कैप्शन दिया कि, मैं खुशी के साथ अपने नए अवतार अथर्वा के बारे में घोषणा करता हूं।

आईपीएल के पिछले सीजन में जब चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था तो सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों ने एक पोस्ट की थी जिसमें मार्वल कॉमिक्स के सभी सुपर हीरो धोनी को सलामी दे रहे थे। तो धोनी के इर्द-गिर्द ऐसी इमेज घूमते रहती है कि एक सुपर हीरो की कहानी उनको केंद्र में रखकर लिखी जा सकती है और लगता है ‘अथर्वा’ एक ऐसी शुरुआत है। अंतरराष्ट्रीय खेल से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने जीवन का अलग तरीके से लुत्फ ले रहे हैं वह परिवार के साथ भी समय बिताते हैं, क्रिकेट भी खेल लेते हैं और अब ‘अथर्वा’ जैसी नई शुरुआत के साथ अपने आप को विभिन्न कामों में व्यस्त देख पा रहे हैं।

पाठकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करने के प्रयास में, रचनाकारों ने अथर्व की रहस्यमय दुनिया को बनाने के लिए कई वर्षो तक कलाकारों की एक टीम के साथ लगन से काम किया है। पाठकों को एक अलग ब्रह्मांड में टेलीपोर्ट करते हुए, रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित, एम वी एम वेल मोहन की अध्यक्षता में और विन्सेंट आदिकलराज और अशोक मनोर द्वारा निर्मित, इस ग्राफिक उपन्यास में 150 से अधिक चित्रण हैं जो मनोरंजक, रसपूर्ण कथा प्रस्तुत करते हैं।

एक और IPL सीजन के लिए माही तैयार- धोनी की इनफील्ड एक्टिविटी के बारे में बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का यह कप्तान आईपीएल 2022 में फिर से खेलने के लिए तैयार है। आईपीएल 2022 से पहले 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में 1 मेगा नीलामी होगी लेकिन धोनी को सीएसके ने पहले ही रिटेन किया हुआ है। आईपीएल प्रतियोगिता के मार्च के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ-साथ रविंद्र जडेजा, मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड को भी रिटेन किया गया है क्योंकि एक फ्रेंचाइजी एक बार में 4 खिलाड़ियों को ही रिटर्न कर सकती थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताब जीता था। यह उम्मीद की जा रही है कि धोनी क्रिकेट से धीरे-धीरे दूरी बनाने की ओर है और शायद आने वाला सीजन आईपीएल में उनका अंतिम पड़ाव भी साबित हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के बाद अभी तक सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीते हैं और वे सभी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आए हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।

टिहरी ‘‘कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।‘‘ उत्तराखण्ड पर्यटन विकास...

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया...

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया उत्साह। ...

फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा-मुख्यमंत्री

*फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा-मुख्यमंत्री* *उत्तराखण्ड को फिल्म,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments