Thursday, November 30, 2023
Home उत्तराखंड बसपा नेता पार्टी छोड कांग्रेस में हुए शामिल

बसपा नेता पार्टी छोड कांग्रेस में हुए शामिल

[ad_1]

रुड़की। लक्सर में बसपा के नेता बिजेंद्र सिंह ने अपने भाई रविंद्र सिंह के साथ गत दिवस पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही वह देहरादून पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी कांग्रेस में शामिल हो गए। बिजेंद्र सिंह लक्सर से दो बार जिपं सदस्य रहे हैं। मूलत: अब्दुल्लापुर (देवबंद) निवासी रविंद्र सिंह करीब तीन दशक से परिवार सहित लक्सर में रहते हैं। शुरू से वे बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। 2011 मे रविंद्र ने अपनी भाभी सविता पंवार का खड़ंजा कुतुबपुर सीट से जिपं सदस्य बनवाकर अपनी ताकत दिखाई थी। 2016 में उन्होंने इसी सीट से अपने भाई बिजेंद्र सिंह को चुनाव लड़ाया और जिपं अध्यक्ष रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी राजेंद्र सिंह को हराकर दूसरी बात जीत हासिल की।

दो साल पहले भाजपा सरकार में उन्होंने अपने चहेते को न सिर्फ गन्ना समिति का सदस्य नामित कराया, बल्कि उसे जीत भी दिलाई। इसके बाद गन्ना परिषद में भी अपने खास का अध्यक्ष बनवाकर उन्होंने अपनी ताकत का एहसास कराया। परंतु पिछले करीब एक डेढ़ साल से बसपा के स्थानीय नेताओं से उनकी नाराजगी चल रह थी। रविवार को रविंद्र सिंह व बिजेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ देहरादून पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। सोमवार का उन्होंने प्रेसवार्ता कर बताया कि बसपा की गलत नीतियों के कारण वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कहा कि पार्टी लक्सर व खानपुर में जिसे भीर टिकट देगी, वे उसके लिए काम करेंगे और उसे जीताकर विधानसभा में भेजेंगे।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments