Wednesday, December 6, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस की मदद को सेना भेजेगा बेलारूस

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस की मदद को सेना भेजेगा बेलारूस

[ad_1]

रूस यूक्रेन महायुद्ध। जहाँ एक तरफ यूक्रेनी सेना लगातार मैदान में डटकर रूस की सेना का मुकाबला कर रही है। वहीँ अब रूस की मदद के लिए पड़ोसी देश बेलारूस यूक्रेन में अपनी सेना भेज सकता है। सोमवार को एक शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्ववर्ती सोवियत संघ का सदस्य देश बेलारूस यूक्रेन पर हमले के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। अब तक उसने सीधे तौर पर जंग में भाग नहीं लिया है। वह रूसी सैनिकों की परोक्ष रूप से मदद कर रहा है। बेलारूस रूस व यूक्रेन के बीच वार्ता का तटस्थ मददगार भी है। 

रूसी दल पहुंचा गोमेल, यूक्रेन के दल का इंतजार
उधर, वार्ता के लिए एक रूसी प्रतिनिधिमंडल आज सुबह गोमेल शहर पहुंच गया और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल की प्रतीक्षा कर रहा है। यूक्रेन रविवार को रूस के साथ वार्ता करने पर सहमत हुआ। अमेरिकी खुफिया एजेंसी द्वारा यूक्रेन जंग के  आकलन करने के लिए तैनात दल से जुड़े इस अज्ञात अधिकारी ने कहा कि बेलारूस द्वारा सेना भेजने का निर्णय इस वार्ता के नतीजों पर ही निर्भर करेगा। 

हालांकि रूस ने बातचीत से पहले हमलों की रफ्तार धीमी कर दी है। यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी-7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। 

यूक्रेन की राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। छात्रों से कहा गया है कि, सुरक्षित निकासी के लिए विशेष ट्रेनें तैयार की गई हैं। इनके माध्यम से सभी छात्रा यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में शरण ले लें, जिससे उनकी निकासी की व्यवस्था की जा सके। दरअसल, यूक्रेन के पश्चिमी शहर रूसी आक्रमण से प्रभावित नहीं हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments