Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश के छोटे कस्बो में तैयार हो रहा एशिया का नम्बर...

हिमाचल प्रदेश के छोटे कस्बो में तैयार हो रहा एशिया का नम्बर वन सिल्क

[ad_1]

हिमाचल प्रदेश। एशिया में नंबर वन आंका गया सिल्क हिमाचल प्रदेश के छोटे से कस्बे संगास्वीं में तैयार हो रहा है। यहां का वातावरण कोकून तैयार करने के लिए सबसे बेहतरीन है। यहां तैयार हो रहे धागे की जीरो वेस्टेज है। संगास्वीं में उत्पादक साल में दो बार फसल ले रहे हैं। गांव के 992 और पूरे जिले के 3500 परिवार अन्य रोजगार के अलावा हर माह करीब 20 हजार रुपये अतिरिक्त कमाई कोकून से ही कर रहे हैं। यहां तैयार होने वाले कोकून के धागे का इस्तेमाल अच्छे उत्पाद बनाने के लिए किया जा रहा है। इसकी डिमांड भी ज्यादा है। बिलासपुर जिले के संगास्वी क्षेत्र में बसंत ऋतु में कोकून का 80 प्रतिशत उत्पादन हो रहा है, जबकि पतझड़ में 20 प्रतिशत उत्पादन हो रहा है। किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे इस व्यवसाय के साथ लगातार जिले के किसान जुड़ते जा रहे हैं। 

बाहरी राज्यों को भेजा जा रहा धागा
जिले के हीरापुर और चकराणा में धागा तैयार करने की यूनिटें लगी हैं। यहां पर बेहतर धागा तैयार कर कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर को भेजा जा रहा है। इन धागों से बेहतरीन साडि़यां तैयार हो रही हैं।

बालीचौकी में लगाया है उद्योग
प्रदेश में बढ़ रहे कोकून उत्पाद के चलते अब प्रदेश के बालीचौकी में उद्योग स्थापित किया गया है। जहां पर जल्द ही कोकून के बेहतर उत्पाद बनाने का शोध होगा। इसके बाद जिन उत्पादों के दाम बेहतर होंगे और मांग ज्यादा होगी, उन उत्पादों को रेशम के धागे से प्रदेश में ही तैयार किया जाएगा। 

वेस्टेज भी नहीं -उपनिदेशक
उपनिदेशक बलदेव चौहान ने बताया कि वातावरण के बेहतर होने के कारण संगास्वीं में तैयार हो रहा रेशम का धागा एशिया में सबसे बेहतर माना गया है। यहां तैयार होने वाले धागे की किसी तरह की बरबादी नहीं हो रही है। यहां के किसान अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments