Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के अनुराग रमोला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार...

उत्तराखंड के अनुराग रमोला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड से नवाजा, टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं अनुराग

[ad_1]

देहरादून। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी के 11वीं कक्षा के छात्र अनुराग रमोला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड से नवाजेा। कला और संस्कृति में पेंटिंग के लिए अनुराग का नाम इस अवार्ड के लिए बीते वर्ष चयनित किया गया था, लेकिन कोरोना की वजह से इस वर्ष अवार्ड दिया गया। पीएम मोदी ने अनुराग सहित देशभर के चयनित बच्चों से आनलाइन संवाद भी किया।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से वर्चुअली संवाद में अनुराग कचहरी स्थित एनआइसी बिल्डिंग में पिता चौत सिंह रमोला और महिला और बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र के साथ पहुंचे और कार्यक्रम से जुड़े। अनुराग को कला और संस्कृति में पेटिंग के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2020 में आनलाइन आवेदन मांगे थे। जिसमें वर्ष 2021 में विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों ने आवेदन कर अपने प्रोजेक्ट मंत्रालय को भेजे गए थे, जिसमें 16 वर्षीय अनुराग का चयन देशभर में पेंटिंग के लिए किया गया था। कोरोना के चलते बीते वर्ष के विजेताओं को वर्ष 2022 में पुरस्कृत करने की घोषणा हुई। पर, इस बार भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से कार्यक्रम को वर्चुअल किया गया, जिसमें 21 राज्यों के 29 विजेताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इधर, अनुराग को पुरस्कार मिलने से विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी खुशी जताई। अनुराग ने पर्यावरण के खतरे को लेकर पेंटिंग बनाई थी। मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव एचसी सेमवाल को पत्र लिखकर अनुराग के चयन की जानकारी दी गई थी।

टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं अनुराग
अनुराग मूल रूप से रमोला मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ देहरादून के चंदर नगर में रहते हैं। अनुराग के पिता चौत सिंह नगर निगम में कार्यरत हैं, जबकि मां सुनीता रमोला गृहणी हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments