Friday, December 1, 2023
Home राष्ट्रीय पीएम मोदी के नाम एक और उपलब्धि, भूटान ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान...

पीएम मोदी के नाम एक और उपलब्धि, भूटान ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

[ad_1]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय नेता हैं। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नगदग पेल गि खोरलो से सम्मानित किया है। भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।   भूटान सरकार ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नगदग पेल गि खोरलो से सम्मानित किया गया है। भूटान के प्रधान मंत्री के एक ट्वीट में कहा, महामहिम ने सर्वोच्च नागरिक अलंकरण के लिए महामहिम मोदी जी के नरेंद्र मोदी नाम, नगदग पेल जी खोरलो का उच्चारण सुनकर बहुत खुशी हुई।

जानकारी देते हुए भूटान पीएम कार्यालय ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना किसी शर्त के दोस्ती, भूटान के लिए उनके समर्थन और विशेष तौर पर कोरोना महामारी के दौरान की गई मदद के लिए भूटान उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। आगे लिखा गया है कि भूटान का हर नागरिक उन्हें इसके लिए बधाई देता है। इस उपलब्धि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को बधाई भी दी है।

प्रधानमंत्री मोदी को इसके पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका के प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट अवॉर्ड, संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियंस ऑफ अर्थ, बहरीन के शीर्ष पुरस्कार किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायेद, मालदीव के सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जुद्दीन, रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल, दक्षिण कोरिया के सियोल शांति पुरस्कार, फिलिस्तीन का सर्वोच्च ग्रैंड कॉलर सम्मान, सऊदी अरब के सर्वोच्च सैश ऑफ किंग अब्दुल अजीज सम्मान, अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड के साथ प्रथम फिलिप कोटलर प्रेशिडेंशियल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून *रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *मुख्य...

अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या

  *अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या* *आज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित…

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित* *कांग्रेस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments