Thursday, November 30, 2023
Home राष्ट्रीय आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला

आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला

[ad_1]

आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला

देहरादून। रानीपोखरी पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोनिवि की ओर से बनाए गए अस्थाई मार्ग के तीसरी बार बहने पर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सरकार उन्हें अस्थाई पुल बनाने का मौका दे वह 48 घंटे के भीतर इस काम को पूरा करके दिखाएंगे।उन्होंने कहा  कि रानीपोखरी पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार की ओर से बनाया गया वैकल्पिक मार्ग कुछ ही दिनों में तीन बार टूट चुका है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक अस्थाई पुल का न बन पाना सरकार की कार्य प्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार पुल बनाने में सक्षम नहीं है तो यह काम उन्हें सौंप दिया जाए।

उन्होंने दावा किया कि वे इस वैली ब्रिज का निर्माण 48 घंटे के भीतर पूरा करके दिखाएंगे। उन्होंने केदारनाथ आपदा के बाद किए गए पुनर्निमाण के कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने स्थानीय युवाओं के सहयोग से कई पुल और रास्तों का निर्माण करके दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकार यह कार्य उन्हें दे ताकि वे स्थानीय लोगों की परेशानियों को दूर कर सकें।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून *रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *मुख्य...

अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या

  *अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या* *आज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित…

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित* *कांग्रेस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments