Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में 5 गिरफ्तार

कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में 5 गिरफ्तार

[ad_1]

रुड़की। बुधवार रात खानपुर पुलिस ने कच्ची शराब के उत्पादन व बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो कच्ची शराब की भट्टी चला रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। उनके अलावा दो अन्य लोगों को भी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस इस समत अवैध देशी शराब के साथ ही कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला रही है।

बीती रात भी खानपुर के एसओ संजीव थपलियाल ने गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान, एसआई लक्ष्मण दत्त जोशी, सिपाही सुधीर चौधरी, कुलदीप कुमार, गोविंद कुमार, अजीत सिंह, अनिल चौहान, होमगार्ड आनंद कुमार, श्याम सिंह, बिजेंद्र के साथ क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान टीम ने तुगलपुर खालसा के जंगल में भट्टी चलाकर कच्ची शराब बना रहे गुरमुख निवासी तुगलपुर खालसा व नरेंद्र उर्फ लाड्डी निवासी चंदपुरी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बीस लीटर कच्ची शराब के अलावा लाहन तथा उपकरण मिले।

इसके बाद टीम ने सहीपुर गांव के पास छापेमारी कर सुबा सिंह को कच्ची शराब की भट्टी चलाते हुए पकड़ा। वहां से भी पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब, लाहन व भट्टी के उपकरण बरामद किए। इनके अलावा पुलिस टीम ने सचिन निवासी प्रहलादपुर को बीस लीटर और बघेल सिंह निवासी हस्तमौली को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ थपलियाल ने बताया कि दोनों भट्टियों से मिला करीब चार हजार लीटर लाहन नष्ट कराया गया है। पकड़े गए पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments