Thursday, November 30, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय 300 से ज्यादा बड़ी कंपनियों ने रूस से समेटा कारोबार, ब्रिटेन ने...

300 से ज्यादा बड़ी कंपनियों ने रूस से समेटा कारोबार, ब्रिटेन ने रूसी अरबपतियों के लिए बंद की वायुसीमा

[ad_1]

रूस। यूक्रेन पर हमलों के बाद पश्चिमी देशों के प्रतिबंध एलानों के पालन में फोर्ड, टोयटा, जनरल मोटर्स, फॉक्सवैगन, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, निसान, अमेजन और बोइंग जैसी 300 से ज्यादा बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां रूस से किनारा कर चुकी हैं। उधर, यूरोपीय संघ ने कुछ रूसी सांसदों, अमीरों, और बेलारूस के तीन बैंकों पर प्रतिबंध की घोषणा की। वहीं ब्रिटेन ने रूसी अरबपतियों के विमानों के लिए अपनी वायुसीमा बंद कर दी है।

आटोमोबाइल, फायनेंस, रिटेल, एंटरटेनमेंट, और फास्ट फूड से जुड़ी कंपनियों रूस में नया निवेश न करने के साथ ही सेवाएं खत्म करने की बात कही है। रूस से नाता तोड़ने वाली कंपनियों में एपल, फेसबुक, टि्वटर, नेटफ्लिक्स, स्पॉटिफाई, एआईआरबीएनबी, यूट्यूब, इंटेल, ब्रिटिश पेट्रोलियम, जनरल इलेक्ट्रिक, शैल, मास्टर कार्ड, वीजा, अमेरिकन एक्सप्रेस, केएफसी, मूडीज, डिज्नी, यूनिलीवर और जारा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं, ब्रिटेन ने रूस से तेल के आयात पर इस साल के आखिर तक रोक लगाने की बात कही है।

खाद्य सामग्रियों और कच्चे माल के बढ़े दाम
दोनों देशों के बीच युद्ध और उसके बाद लगे प्रतिबंधों से पूरे विश्व में सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इस वजह से खाद्य पदार्थों और ऊर्जा क्षेत्र में दाम बढ़ने के साथ ही एल्युमिनियम और निकेल जैसे कच्चे उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। वर्ल्ड बैंक के अनुसार लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतों से तेल आयातक विकासशील देशों जैसे-चीन, इंडोनेशिया, साउथ अफ्रीका और टर्की के आर्थिक विकास पर प्रभाव पड़ेगा।

nब्रिटेन में रूसी विमान उतारना या उड़ाना अपराध घोषित : रूस पर पहले से लागू उड़ान संबंधी प्रतिबंधों को ब्रिटेन ने और सख्त कर दिया है। नए प्रतिबंधों के तहत देश में रूस से जुड़े किसी विमान को उड़ाना या उतारना अपराध माना जाएगा। इन विमानों को ब्रिटेन के विमान रजिस्टर से हटाया जाएगा। ब्रिटेन से रूस को विमानन, अंतरिक्ष वस्तुओं और तकनीकी का भी निर्यात नहीं हो सकेगा। इससे संबंधित सेवाओं जैसे बीमा और पुनर्बीमा पर भी प्रतिबंध होगा।

चीनी कंपनियों को रूस से सहयोग पर अमेरिका ने चेताया
अमेरिका की वाणिज्य सचिव गिना रायमुंडो ने चीनी कंपनियों को चेताया कि जो कंपनियां रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की अनदेखी करके निर्यात जारी रखेंगी, उन्हें अपने उत्पादों के निर्माण के लिए जरूरी अमेरिकी उपकरण और सॉफ्टवेयर की उपलब्धता रोक दी जाएगी। रायमुंडो ने कहा, अमेरिका सेमीकंडक्टर का उत्पादन करने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ अन्य दूसरी चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा सकता है, जो कंपनियां अभी भी रूस को चिप या अन्य तकनीकी सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।

रूस फौजियों के लिए बर्फीली कब्र बने टैंक….
माइनस 20 डिग्री से. तापमान के बीच 40 टन वजनी ये टैंक रूसी सैनिकों के लिए बर्फीली कब्र साबित हो रहे हैं। यूक्रेन में भारी हिमपात के बीच दर्जनों रूसी सैनिक की ठंड से मौत होने की खबरें उनके मनोबल को तोड़ रही हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments