Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड वन आरक्षी से मारपीट में चार के खिलाफ केस

वन आरक्षी से मारपीट में चार के खिलाफ केस

[ad_1]

पौड़ी। नागदेव रेंज के अद्ववानी में ड्यूटी कर रहे वन आरक्षी को चार युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। वन आरक्षी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लोक सेवक के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागदेव रेंज पौड़ी में सेवारत वन आरक्षी पंकज नेगी बीते मंगलवार की देर सायं करीब आठ बजे अद्ववानी के जंगलों से गश्त कर रह थे। इसी दौरान पौड़ी-सतपुली मोटर मार्ग पर अद्ववानी के समीप चार युवक व दो युवतियां बैठे मिले।

वन आरक्षी ने उन्हें क्षेत्र गुलदार प्रभावित, फायर सीजन होने के चलते घर चले जाने को कहा गया। जिससे युवक नाराज हो गए। इस बीच उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि चारों युवकों ने वन आरक्षी पंकज नेगी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वन आरक्षी के सिर और चेहरे पर चोट आई है। घटना की सूचना के बाद वन कर्मियों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी में उपचार के लिए भर्ती कराया।

जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी। नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि इस मामले में घायल हुए वन आरक्षी पंकज नेगी की तहरीर पर आरोपी अगरोड़ा निवासी मनीष सकलानी, सुरालगांव निवासी सुमित रावत, धार का महरगांव निवासी सौरभ सिंह और पौड़ी निवासी इस्माइल के खिलाफ ड्यूटी के दौरान लोक सेवक के साथ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुदकमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
 



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments