Thursday, November 30, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय रूस की यूक्रेन को सख्त चेतावनी, हमला किया तो कर देंगे मिसाइलों...

रूस की यूक्रेन को सख्त चेतावनी, हमला किया तो कर देंगे मिसाइलों की बौछार

[ad_1]

मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध और आक्रमक होता जा रहा है। इस बीच दुनियाभर के देश इस युद्ध को रोकने की बजाय चुपी साधे हुए है। दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन को कड़ी चेतावनी देते हुए है कि अगर उन्होंने रूस पर हमला किया तो वह यूक्रेन के कई बड़े स्थानों पर मिसाइलों की बौछार कर देगा।
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूस पर अगर हमला किया गया तो कीव में कई बड़े स्थानों को लक्षित कर मिसाइलें छोड़ी जा सकती है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइल की बौछार करने की बात उस समय कही है जब यह बात सामने आई है की मास्को ने काला सागर बेड़े के युद्धपोत को खो दिया है।

रूस द्वारा राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहने और अपने सैनिकों को वापस लेने के बाद कीव में जीवन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। वहीं एक नए सिरे से बमबारी शहर के निवासियों को मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने को मजबूर कर सकती है। इस बीच रूस न्यूक्लियर हमला भी कर सकता है, अगर ऐसा होता है तो एक देश पर नहीं ब्लकि पूरी दुनिया पर इसका असर होगा।

यूक्रेन ने रूस पर हमले की बात नकारी
यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस में हमले करने की बात को नकार दिया है। हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी सेना ने मिसाइलों के साथ एक प्रमुख रूसी युद्धपोत पर हमला किया। रूसी मिसाइल क्रूजर युद्धपोत मोस्कवा भारी क्षति झेलने के बाद बंदरगाह पर ले जाने के दौरान डूब गया। वहीं मास्को ने इसमें आग लगने की बात स्वीकार की है लेकिन किसी हमले की नहीं। गौरतलब है कि मोस्कवा में 16 लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों को ले जाने की क्षमता थी, और इसके हटने से काला सागर में रूस की मारक क्षमता कम हो जाएगी।
गौरतलब है कि मारियोपोल को रूस ने अपने हमलों से खंडहर में तबदील कर दिया है। वहां के मेयर ने इस सप्ताह कहा था कि 10,000 से अधिक नागरिक इस युद्ध में मारे गए हैं और मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर सकती है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

एस०एस०पी०, एसटीएफ के बनाये चक्रव्युह में फिर फंसा एक और कुख्यात शातिर हत्यारा

देहरादून *एस०एस०पी०, एसटीएफ के बनाये चक्रव्युह में फिर फंसा एक और कुख्यात शातिर हत्यारा* शातिर हत्यारे की गिरफ्तारी पर किया गया था 50 हजार रुपये का...

Recent Comments