Friday, December 1, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय रूसी सरकार ने इंस्टाग्राम-फेसबुक पर लगाया बैन, वजह जान हो जायेंगे हैरान

रूसी सरकार ने इंस्टाग्राम-फेसबुक पर लगाया बैन, वजह जान हो जायेंगे हैरान

[ad_1]

रूस। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस की सरकार ने मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम एप पर बैन लगा दिया है। इंस्टाग्राम से पहले रूस में फेसबुक पर भी बैन लग चुका है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा रूस में टिकटॉक पर भी आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा है यानी TikTok के यूजर्स पहले से अपलोडेड वीडियो देख तो सकते हैं लेकिन नया वीडियो अपलोड नहीं कर सकते, हालांकि रूस में अभी YouTube और Telegram जैसे एप्स का इस्तेमाल हो रहा है।

बैन के बीच VPN बना बड़ा हथियार
दुनिया की तमाम सरकारों की तरह रूस ने भी सोशल मीडिया पर बैन लगाया है लेकिन जिस तरह दुनिया के अन्य देशों के लोग बैन के बीच सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह रूस के लोग भी कर रहे हैं। किसी भी साइट पर बैन के बाद वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क यानी VPN की मांग बढ़ जाती है और रूस में भी यही हुआ है। आपको बता दें कि चीन और भारत समेत दुनिया के कई देशों में VPN का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता है। बैन के बाद रूस में VPN की मांग 668% फीसदी तक बढ़ गई है।

रूस ने क्यों लगाया सोशल मीडिया पर बैन
रूस के यूक्रेन के आक्रमण के बाद मेटा ने कहा था कि वह रूस के यूजर्स के लिए अपनी हेट स्पीड की पॉलिसी में बदलाव कर रहा है। इस बदलाव के बाद रूस के यूजर्स फेसबुक पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हिंसक और उकसाने वाले पोस्ट कर सकते थे। पॉलिसी में इसी बदलाव के बाद रूस की सरकार ने मेटा के दोनों एप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बैन लगाया है। रूस की स्वतंत्र समाचार एजेंसी इंटरफैक्स की रिपोर्ट के अनुसार रूसी अभियोजक जनरल के कार्यालय ने एक रूसी अदालत से मेटा को एक चरमपंथी संगठन के रूप में वर्गीकृत करने के लिए कहा है।

लोकप्रिय कंपनियां जिन्होंने रूस में बंद की अपनी सेवाएं
Meta: मेटा के फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल रूस की सरकारी मीडिया नहीं कर सकती है। इसके अलावा इन सभी प्लेटफॉर्म पर रूस में मोनेटाइजेशन भी बंद कर दिया गया है।
YouTube: गूगल ने रूसी स्टेट मीडिया के यूट्यूब चैनल के विज्ञापन को हटा दिया है।
TikTok: यूरोप में टिकटॉक ने स्टेट मीडिया के आरटी और स्पुतनिक से संबंधित खातों का एक्सेस खत्म कर दिया है। इसके अलावा टिकटॉक के यूजर्स नए वीडियो अपलोड नहीं कर सकते।
Twitter: Twitter ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच विज्ञापन पर रोक लगा दी है।
TSMC: ताइवान की TSMC ने रूसी बाजार में सभी तरह के चिपसेट की बिक्री पर रोक लगा दी है जिसमें रूस में डिजाइन किए गए एल्ब्रस-ब्रांडेड चिप्स भी शामिल हैं।
Netflix: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने रूसी सरकार के टेलीविजन चैनल, जैसे-चैनल वन को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है, हालांकि कंपनी ने रूस के साथ अपना कारोबार खत्म नहीं किया है।
Intel: प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी इंटेल ने रूस में अपने चिप की बिक्री बंद कर दी है।
इनके अलाावा AMD, Dell, Uber, Bolt, Snapchat, Viber, Roku, Microsoft, Nokia और Apple ने भी रूस में अपनी सेवाएं बंद की हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments