Friday, December 1, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय रूसी गैस चाहिए तो रूबल में देना होगा मूल्य- पुतिन

रूसी गैस चाहिए तो रूबल में देना होगा मूल्य- पुतिन

[ad_1]

 रूस। यूक्रेन में रूस के कारण पैदा हुए मानवीय संकट को लेकर मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को हुए मतदान में भारत समेत 13 सदस्य देशों ने हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद यह प्रस्ताव यूएनएससी में विफल रहा। प्रस्ताव में रूस और यूक्रेन के बीच राजनीतिक वार्ता, बातचीत मध्यस्थता और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से तत्काल शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया गया था।

रूस ने 15 सदस्य देशों के सामने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने मसौदा प्रस्ताव पर वोट देने का आह्वान किया था। इसमें मांग की गई थी कि मानवीय संकट को देखते हुए महिलाओं और बच्चों समेत कमजोर परिस्थियों में रह रहे नागरिकों को पूरी तरह से संरक्षित किया जाए। इसमें कहा गया कि नागरिकों की सुरक्षा, स्वैच्छिक और निर्बाध निकासी को सक्षम बनाने के लिए बातचीत के जरिए सीजफायर का आह्वान करता है और संबंधित पक्षों को इस उद्देश्य के लिए मानवीय ठहराव पर सहमत होने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

ब्रिटेन के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा, ‘अगर रूस मानवीय स्थिति की परवाह करता है, तो वह बच्चों पर बमबारी करना बंद कर देगा और उनकी घेराबंदी की रणनीति को समाप्त कर देगा। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।’ चीन इस प्रस्ताव के पक्ष में अपना वोट देकर रूस का समर्थन करने वाला एकमात्र देश है। उसने कहा कि यूएनएससी को यूक्रेन में मानवीय स्थिति को लेकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के पक्ष में कम से कम नौ मतों की आवश्यकता होती है और रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस या अमेरिका द्वारा कोई वीटो नहीं अपनाया जाना चाहिए।

रूसी गैस चाहिए तो रूबल में देना होगा मूल्य
यूक्रेन युद्ध के चलते प्रतिबंधों की मार झेल रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गैर मित्र देशों को प्राकृतिक गैस की बिक्री के लिए नई शर्त रखी है। कहा है कि जिसे रूसी गैस चाहिए, उसे रूसी मुद्रा रूबल में मूल्य चुकाना होगा। यह व्यवस्था लागू करने के लिए रूस सरकार कार्य कर रही है। जाहिर है इससे रूसी मुद्रा को अंतरराष्ट्रीय बाजार में महत्व मिलेगा। अभी तक यह व्यापार अमेरिकी डालर में होता है। विदित हो कि यूरोप ज्यादातर देश रूसी गैस आपूर्ति पर आश्रित हैं। लेकिन अब वे यूक्रेन मसले पर अमेरिका के साथ मिलकर रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। रूस की नई व्यवस्था से उन देशों के लिए मुश्किलें पैदा होंगी।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments