Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड यहाँ सिर्फ 40 रुपये के लिए 5 दोस्तों ने मिलकर कर दी...

यहाँ सिर्फ 40 रुपये के लिए 5 दोस्तों ने मिलकर कर दी अपने दोस्त की हत्या

[ad_1]

देहरादून। अगर अपराधिक प्रवृत्ति के दोस्त हैं तो वह कभी अच्छे मित्र साबित नहीं हो सकते। क्योंकि उनके बीच अपने अपने स्वार्थ का रिश्ता जुड़ा होता है। ऐसे में कब कौन किस की मौत का कारण बन जाए कहा नहीं जा सकता। यदि ठीक-ठाक व्यक्ति भी अपराधिक प्रवृत्ति वाले मित्रों की संगति में बैठ जाए उसके लिए तो और उसकी जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा हो जाता है। ऐसे ही एक मामला उधम सिंह नगर से सामने आया है।

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में महज 40 रुपये के लिए 5 दोस्तों ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। ये सभी कबाड़ बीनने का काम करते थे। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया है जबकि तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।पुलिस ने पकड़ गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है। मृतक युवक की पहचान सद्दाम के रूप में हुई।

पुलिस ने खुलासा किया है कि युवक की हत्या कबाड़ के 40 रुपयों को लेकर हुए विवाद में की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक युवक के शव को बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और ईंट को भी बरामद कर लिया है।

एसएसपी ने बताया कि 18 मई की रात कबाड़ के रुपयों को लेकर मृतक सद्दाम और नवाब के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर नवाब ने अपनी महिला मित्र और 3 अन्य साथियों के साथ सद्दाम की पिटाई करने के बाद गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने मृतक युवक का चेहरा चाकू और ईंट से कुचलने के बाद उसका शव हाईवे के किनारे जंगल में फेंक दिया था। पकड़े गए आरोपी नशे के आदि हैं। फरार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments