Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड मां- बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंके फायर,दोनों घायल

मां- बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंके फायर,दोनों घायल

[ad_1]

रूड़की। रूड़की के मंगलौर में मां को दवाई दिलवा कर बाइक से घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें युवक और उसकी मां को गोली लगने से वे घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  पुलिस को तहरीर दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी रिजवान पुत्र लियाकत कि करीब चार दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों का समझौता भी हो गया था। बताया गया है कि सोमवार को रिजवान बाइक पर अपनी मां मोबिना को लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था। दवाई दिलवाने के बाद वह वापस लौट रहा था। मंगलौर से लौटते हुए जैसे ही वह नाथू खेड़ी गांव के निकट शराब के ठेके के पास पहुंचा तभी कुछ युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया। उनमें से एक ने उस पर फायर झोंक दिया। जिसके छर्रे युवक की छाती में लगे। उसने अपनी बाइक को तेजी से भगाया तो आरोपियों ने उसके ऊपर फायरिंग की। जिसमें बाइक पर बैठी उसकी मां के घुटने में गोली लगी तथा वह वहीं पर गिर गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण कोतवाली में जमा हो गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी का कहना है कि रिजवान की तहरीर पर नामजद किए आरोपी मोंटी, टीटू तथा सनी सभी निवासी ग्राम मुंडलाना के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments