Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड महामंडलेश्वर यतींद्र आनंद गिरि ने संतों के लिए फ्री कराया टिकट, सबके...

महामंडलेश्वर यतींद्र आनंद गिरि ने संतों के लिए फ्री कराया टिकट, सबके दिलो में जगह बना रही कश्मीर फाइल्स

[ad_1]

देहरादून। होली पर शुक्रवार को महामण्डलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरी ने रुड़की के नीलम टाकीज में द कश्मीर फाइल्स फिल्म के शो का टिकट संतों, भाजपा पदाधिकारियों और पत्रकारों के लिए फ्री कराया। संतों के साथ वह खुद भी फिल्म देखेने पहुंचे। उन्होंने फिल्म को ऐतिहासिक बताया।

द कश्मीर फाइल्स फिल्म की देशभर में चर्चा हो रही है। फिल्म को देखने के लिए लोगों में उत्साह भी दिख रहा है। इसी बीच होली पर्व पर महामण्डलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरी ने भी फिल्म देखी। उन्होंने संतों के लिए शो का टिकट भी फ्री कराया। उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। कहा कि यह फिल्म ऐतिहासिक है।

इस तरह की फिल्मों से ही हमारी पीढ़ी इतिहास को जान पाएगी। द कश्मीर फाइल्स की अधिकतर शूटिंग पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई है। फिल्म में आतंकियों के दौड़ाने पर अनुपम खेर स्कूटर पर दो बच्चों को लेकर भागते हुए नजर आते हैं। इस सीन में मसूरी के विजयमोहन गोयल भी नजर आए।

फिल्म की सफलता से गदगद विजय मोहन गोयल ने बताया कि दरअसल, अनुपम खेर से मसूरी की गलियों में स्कूटर नहीं चलाया जा रहा था, इसलिए यह रोल उन्हें मिला था। द कश्मीर फाइल्स की चर्चा इन दिनों देश विदेश में हो रही है,1990 के दशक में कश्मीरी हिदुओं के साथ हुई घटना पर आधारित फिल्म की अधिकांश शूटिंग मसूरी में हुई है।

मसूरी के गांधी चौक को फिल्म में कश्मीर का लालचौक दिखाया गया है। साथ ही आतंकवादी घटनाओं के कई सीन मसूरी के लाइब्रेरी ,दुग्गल विल्ला मस्जिद रोड पर फिल्माए गए। विजय मोहन गोयल ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि फिल्म में अनुपम खेर को दो बच्चों को बचाने के लिए भागते हुए दिखाया जाना था।

सीन में अलगाववादी अनुपम खेर उनके पीछे मारने के लिए मसाल लेकर दौड़ रहे थे। इसमें अनुपम खेर स्कूटर पर भागते हुए नजर आते हैं। शूटिंग के दौरान अनुपम खेर स्कूटर से गिर गए थे और उन्हें हल्की चोट भी आई थी।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments