Thursday, November 30, 2023
Home राष्ट्रीय भारत चीन के बीच विवादों को सुलझाने के लिए 11 मार्च को...

भारत चीन के बीच विवादों को सुलझाने के लिए 11 मार्च को होगी बीव सैन्‍य कमांडर स्‍तर की वार्ता

[ad_1]

नई दिल्‍ली। भारत और चीन सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए कमांडर स्‍तर की 15वीं सैन्‍य वार्ता करने को राजी हो गए हैं। ये वार्ता 11 मार्च को भारतीय सीमा के अंदर चुशुल मोल्‍डो पर होगी। एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। आपको बता दें कि बताया है कि इस माह जनवरी में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए 14वें दौर की कमांडर स्‍तरीय वार्ता हुई थी। हालांकि ये वार्ता बेनतीजा जरूर रही लेकिन इससे आगे वार्ता को जारी रखने की राह जरूर निकली थी। इस वार्ता में दोनों देशों ने ये सुनिश्चित किया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बहाली और गतिरोध को दूर करने के लिए वार्ता से मुंह नहीं फेरा जाएगा।

इस वार्ता से ही अगले दौर की वार्ता की उम्‍मीद भी बंधी थी। 14वें दौर की बातचीत में हाट स्‍प्रींग एरिया, उत्‍तर और दक्षिण पैंगांग सा,गउवन और गोगरा हाट स्‍प्रींग एरिया को लेकर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों और से जारी एक संयुक्‍त बयान में कहा गया था कि दोनों ही देश अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन के हिसाब से ही विवादित मुद्दों के समाधान के लिए काम करते रहेंगे। इस बयान में लाइन आफ एक्‍चुअर कंट्रोल पर शांति बहाली को वार्ता का मुख्‍य मकसद बताया गया था।

आपको बता दें कि 14वें दौर की वार्ता चीन के मोल्डो में हुई थी और ये करीब 12 घंटे से भी अधिक समय तक चली थी। इसमें भारत का नेतृत्व 14वें कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने किया था और इसमें विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल थे। हालांकि 15वें दौर की बातचीत में सभी विवादों को सुलझा लिया जाएगा ये तय नहीं है। इसकी वजह कि चीन अपने अडि़यल रुख पर कायम है। इस वजह से विवाद लगातार बना हुआ है।  



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून *रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *मुख्य...

अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या

  *अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या* *आज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित…

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित* *कांग्रेस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments