Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड भाजपा विधायक के भाई की पत्नी को कोच्चि कोर्ट से मिली जमानत

भाजपा विधायक के भाई की पत्नी को कोच्चि कोर्ट से मिली जमानत

[ad_1]

देहरादून। टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई सचिन की कोच्चि में गिरफ्तार हुई पत्नी को वहां कोर्ट से जमानत मिल गई। दून पुलिस उसको वारंट पर लेने गई थी। जमानत मिलने का पता लगने पर अब पुलिस खाली हाथ वापस लौट रही है। नाजिया पर जिला पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह 2017 से फरार थी। कोच्चि में एयरपोर्ट पर उस वक्त सुरक्षा टीम ने पकड़ा जब वह सिंगापुर जाने के लिए चेकइन कर रही थी।

जमीन धोखाधड़ी में सचिन उपाध्याय और उनकी पत्नी नाजिया यूसुफ युजुद्दीन निवासी चालंग, राजपुर के खिलाफ 2017 में राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले में सचिन उपाध्याय को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। वह जमानत पर हैं। नाजिया तब से फरार चल रही थी। उन पर बीते साल आठ जनवरी को एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने बीते 30 मई को इसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया था।

वहीं, नाजिया का लुका आउट सर्कुलर भी जारी था। वह बुधवार को कोच्चि स्थित एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां से सिंगापुर जाने के लिए टिकट कराया। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान नाजिया का लुक आउट सर्कुलर होने के चलते पकड़ा लिया गया। सूचना दून पुलिस को मिली। डीआईजी खंडूरी के निर्देश पर यहां से राजपुर थाना पुलिस कोच्चि भेजी गई। पुलिस वहां पहुंची तो पता लगा कि नाजिया को कोच्चि कोर्ट से जमानत मिल गई है। ऐसे में पुलिस अब खाली हाथ वापस लौट रही है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments