Friday, December 1, 2023
Home राष्ट्रीय बिजली संकट से नाराज धोनी की वाइफ साक्षी, ट्वीट कर सरकार से...

बिजली संकट से नाराज धोनी की वाइफ साक्षी, ट्वीट कर सरकार से पूछे तीखे सवाल

[ad_1]

रांची। पूर्वोत्तर राज्य झारखंड के लोगों को बिजली संकट से दो-चार होना पड़ रहा है। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने झारखंड में हो रही बिजली कटौती पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साक्षी ने ट्वीट करते हुए सरकार से पूछा है कि राज्य में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है। साक्षी धोनी ने ट्वीट किया, झारखंड के एक करदाता के रूप में बस यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है?

हम जिम्मेदारी के साथ यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें। राज्य के लोग लगातार लोड शेडिंग से पीडि़त हैं क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। हीटवेव ने पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को अपनी चपेट में ले लिया। जबकि इसके 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में फैलने की संभावना है  विद्युत संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति में कमी के चलते ऊर्जा संकट का खतरा पैदा हो गया है। इसी सिलसिले में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिजली की बढ़ती मांग से निपटने के लिए सोमवार को अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया

साक्षी धोनी ने साल 2019 में भी बिजली संकट को लेकर सवाल खड़े किए थे। तब उन्होंने ट्वीट किया था, रांची के लोगों को आए दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन चार से सात घंटों के लिए बिजली कटौती की जा रही है। आज यानी 19 सितंबर 2019 को बीते पांच घंटे से बिजली नहीं है। आज बिजली कटौती का कारण समझ नहीं आता क्योंकि मौसम सही है और आज कोई त्योहार भी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि इस समस्या का संबंधित अधिकारियों द्वारा समाधान निकाला जाएगा।

राज्य में दिन को भी बिजली की लोड शेडिंग हो रही है, वहीं पीक आवर में परेशानी कुछ ज्यादा ही है। फिलहाल गर्मी के चलते राज्य की डिमांड 2500 मेगावाट से अधिक है। इसके लिए पूरा दारोमदार टीवीएनएल की दो यूनिटों पर है, जिससे अभी लगभग 350 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। 23 अप्रैल को आधुनिक पावर यूनिट में उत्पादन प्रभावित होने की वजह से यह संकट बढ़ गया है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून *रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *मुख्य...

अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या

  *अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या* *आज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित…

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित* *कांग्रेस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments