Wednesday, December 6, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय फिनलैंड और स्वीडन जल्द नाटो में शामिल हो सकते हैं

फिनलैंड और स्वीडन जल्द नाटो में शामिल हो सकते हैं

[ad_1]

नाटो ने स्पष्ट कर दिया है कि सैन्य संगठन में शामिल होने के लिए यदि फिनलैंड और स्वीडन आवेदन करते हैं तो उन्हें संक्षिप्त और तेज प्रक्रिया के तहत सदस्यता दी जाएगी। इस आशय की जानकारी रविवार को नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने संगठन के 30 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बर्लिन में हुई बैठक में दी। रविवार को ही हेलसिंकी में फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो ने साफ कर दिया कि उनका देश बहुत जल्द नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा। स्वीडन की सरकार के संकेत के बाद वहां के सत्तारूढ़ दल ने नाटो में शामिल होने की पैरवी की है।

कई देशों ने बताई थी जरूरत

जर्मनी सहित कई सदस्य देशों ने फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल किए जाने की प्रक्रिया तेज करने की आवश्यकता जताई थी। जर्मनी की विदेश मंत्री एनलेना बेयरबोक ने प्रक्रिया को तेज करने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। विदेश मंत्रियों की बैठक में नाटो के उप प्रमुख मिर्सिया गोआना ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों की सदस्यता संबंधी औपचारिकताएं जल्द और निर्विरोध संपन्न होंगी।

राष्‍ट्रपति ने किया एलान

रविवार को सरकार की विदेश नीति संबंधी समिति के साथ बैठक करने के बाद निनिस्तो ने नाटो में शामिल होने के लिए जल्द आवेदन करने की घोषणा की है। इससे पहले शनिवार को निनिस्तो ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर नाटो की सदस्यता से संबंधित चर्चा की थी। पुतिन ने फिनलैंड के नाटो में शामिल होने से द्विपक्षीय संबंधों में नुकसान होने की बात कही है। विदित हो कि फिनलैंड और रूस करीब 1,300 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments