Friday, December 1, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय नाटो की आपात बैठक आज ,ले सकता है बड़े फैसले

नाटो की आपात बैठक आज ,ले सकता है बड़े फैसले

[ad_1]

रूस-यूक्रेन। महायुद्ध की स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। जंग के बीच पश्चिमी व यूरोपीय देशों के अहम संगठन उत्तर अटलांटिक ट्रीटी आर्गनाइजेशन (NATO) की शुक्रवार को अहम बैठक होगी। अब तक नाटो ने यूक्रेन का सैन्य सहयोग नहीं किया है। ऐसे में इस बैठक पर सभी की नजर रहेगी कि वह यूक्रेन को लेकर क्या फैसला करता है।

अब तक नाटो के सदस्य देश जंग में सीधे सैन्य हस्तक्षेप से दूर रहे हैं। इसकी वजह शायद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की जंग की शुरुआत में यह धमकी हो सकती है कि जो भी तीसरा देश या संगठन इस जंग के बीच में आएगा उसे इतिहास का सबसे बुरा अंजाम भोगना पड़ेगा। 

नाटो का कहना है कि यूक्रेन अब तक उसका सदस्य नहीं बना है, इसलिए वह सीधे सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा। हालांकि वह यूक्रेन की परोक्ष मदद कर रहा है और उसने रक्षात्मक तैयारी तेज कर दी है। इसका मतलब है कि यदि रूस ने यूक्रेन के अलावा नाटो के किसी सदस्य देश पर हमला बोला तो विश्व के इस ताकतवर संगठन की फौज रूस का मुकाबला करने को मैदान में कूद सकती है।

नाटो का कहना है कि उसने कई आपात योजनाएं तैयारी की हैं। इनमें सदस्य देशों की सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई की रूपरेखा शामिल है। नाटो ने अमेरिका के साथ मिलकर कई बड़ी जंग लड़ी है। यूक्रेन द्वारा उसकी सदस्यता लेने के प्रयासों से ही रूस खफा हुआ है और उसने उस पर हमला बोला है।   

सामरिक रणनीति के जानकारों के अनुसार नाटो तब तक इस जंग में नहीं कूदेगा, जब तक कि रूस उससे सीधे सैन्य टकराव मोल नहीं लेगा। हालात से निपटने की तैयारी अमेरिका के साथ ही नाटो ने भी की है। फिलहाल पश्चिमी देश चाहते हैं कि रूस पस्त हो जाए और आर्थिक व हवाई नाकेबंदी से उसका हौसला टूट जाए, लेकिन नौ दिन बाद भी रूस कमजोर नहीं हुआ है। उसकी फौजें लगातार हमले कर रही हैं। 



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments