Friday, December 1, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय दुनियाभर के बच्चों में तेजी से फैल रही रहस्यमय बीमारी ने बढ़ाई...

दुनियाभर के बच्चों में तेजी से फैल रही रहस्यमय बीमारी ने बढ़ाई चिंता

[ad_1]

ब्रिटेन। दुनियाभर के 20 से ज्यादा देशों में एक मई तक 200 से ज्यादा बच्चे लिवर से जुड़ी रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले यूरोपीय देशों में आए हैं, जिनमें 100 से ज्यादा मामले अकेले ब्रिटेन में देखने को मिले हैं।पीड़ित बच्चों की उम्र शून्य से 17 वर्ष तक है, सबसे ज्यादा संख्या पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की है। अमेरिका में नौ मामले अलबामा में सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का ध्यान इसकी तरफ तब गया, जब अप्रैल के आखिर में स्कॉटलैंड में 10 बच्चे एक साथ बीमार पाए गए। बीमारी की चपेट में आने के बाद इन बच्चों के लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। यहां तक कि 20 बच्चों में लिवर ट्रांसप्लांट करना पड़ा, जबकि लिवर के नाकाम होने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। इस तरह से 10 फीसदी मामलो में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ रही है। बीमारी के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

 लक्षण
यूकेएचएसए की संक्रमण मामलों की निदेशक डॉ. मीरा चंद के मुताबिक बच्चों के लिवर में सूजन देखी गई। लिवर एंजाइम जैसे, एस्पार्टेट ट्रांसएमिनेस (एएसटी) या ऐलेनिन एमिनोट्रांसेमिनेज (एएलटी) का स्तर 500 आईयू/एल से अधिक देखा गया। इसके अलावा पेट दर्द, दस्त और उल्टी जैसे लक्षणों के साथ ही आंखों के सफेद हिस्से में पीलापन, पेशाब का रंग गहरा होना, त्वचा में खुजली, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्ज, बुखार, थकान, भूख न लगने जैसे पीलिया के लक्षण भी देखने को मिले हैं।

बच्चों को इस तरह बचाएं

खाते-पीते वक्त अपने और बच्चों के हाथ साबुन से साफ करें

बिना धुले हाथों से बच्चों के आंख, नाक और मुंह को नहीं छूने देंबच्चों को बीमार लोगों के पास नहीं ले जाएं



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments