Thursday, November 30, 2023
Home राष्ट्रीय दिल्ली मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास अग्निकांड में हुई 27 लोगों की...

दिल्ली मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास अग्निकांड में हुई 27 लोगों की मौत

[ad_1]

दिल्ली। मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में कम से कम 27 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। मृतकों में दमकल विभाग के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। अभी भी मुंडका हादसे में 24 महिलाएं और 5 पुरुषों समेत कुल 29 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को मुंडका में आग लगने की घटना को लेकर 304/308/120/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री के दोनों मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जेनरेटर से शुरू हुई आग लगने की शुरुआत

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल से आग फैलना शुरू हुई थी। देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड्स में आग ने दूसरे और तीसरे फ्लोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने के लिए 30 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार आग लगने की शुरुआत जेनरेटर से शुरू हुई थी, जिसके बाद यह आग पूरी इमारत में फैल गई। कुछ ही देर में हर तरफ चीख पुकार मच गई। लोग मदद के लिए चिल्लने लगे। कुछ लोगों ने इमारत से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस इमारत के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं थी।

इमारत में पहली मंजिल पर चल रही थी मीटिंग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान इमारत के प्रथम तल पर कर्मचारियों की मीटिंग चल रही थी। इसमें करीब 50 कर्मचारी मौजूद थे। मीटिंग के दौरान ही आग लगी और अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई लोग बिल्डिंग के अंदर फंस गए।

 



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून *रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *मुख्य...

अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या

  *अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या* *आज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित…

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित* *कांग्रेस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments