Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने ली चार साल की मासूम बच्ची की...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने ली चार साल की मासूम बच्ची की जान

[ad_1]

ऋषिकेश। श्यामपुर चौकी क्षेत्र के लक्कड़घाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को एम्स मोर्चरी में रखवा दिया है।

श्यामपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि राहुल निवासी, ग्राम मुराट, थाना शिवाला कला, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी लक्कड़ घाट, ऋषिकेश मजदूरी का काम करता है। शनिवार को राहुल की चार वर्षीय बेटी नंदिनी घर में खेल रही थी। नंदनी खेलते हुए घर से बाहर निकली।

चालक को स्थानीय लोगों ने पहले ही पकड़ लिया
इस दौरान वह सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। पहिए के नीचे कुचलने से नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन नंदनी को लेकर एम्स ऋषिकेश लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि सूचना पर वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पहले से ही चालक को पकड़ रखा था। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव एम्स ऋषिकेश में रखवा दिया है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments