Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड जंगल की आग की चपेट में आने से वन बीट कर्मचारी की...

जंगल की आग की चपेट में आने से वन बीट कर्मचारी की मौत

[ad_1]

टिहरी। मैंडखाल क्षेत्र की लालुरी बीट में चीड़ के जंगल में भड़की आग की चपेट में आकर झुलसने से वन बीट सहायक की मौत हो गई। बुधवार शाम को हुई घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह चल पाया। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वन कर्मियों ने बताया कि बुधवार को वह घियाकोटी के पास सिलगांव नामे तोक के वनीकरण को आग से बचाने के लिए फायर लाइन लगाकर अन्य वन कर्मी घर लौट गए थे, लेकिन वन बीट सहायक सूरत सिंह कुमाईं पुत्र धूम सिंह कुमाईं निवासी ग्राम खांड बिड़कोट पट्ट नगुण थौलधार आगजनी की आशंका जताते हुए वहीं जंगल में ही रुक गए थे। उनके साथी कर्मचारी वन चौकीदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए उन्होंने सूरत सिंह को फोन किया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था।

वनकर्मी ने बताया कि वह उनको ढूंढते हुए लालुरी चौकी पहुंचे, लेकिन वहां भी ताला लगा था। उसके बाद उन्हें तलाशते हुए सिलगांव नामे तोक पहुंचे तो वहां सूरत सिंह का झुलसा हुआ शव मिला। उन्होंने कहा कि चीड़ के जंगल में फिर से भड़की आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस कर शहीद हो गए। वन कर्मियों ने इसकी सूचना रेंज अधिकारी को दी। रेंजर आशीष डिमरी ने बताया कि वन बीट अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। इस घटना की सूचना राजस्व पुलिस को भी दी गई है। वहीं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने वन कर्मी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने जंगल की आग बुझाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन कर्मी को शहीद का दर्जा देकर उनके परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में नौकरी देने की मांग की।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments