Wednesday, December 6, 2023
Home राष्ट्रीय चित्तौड़गढ़ किले में दलित लड़की से गैंगरेप, पीड़िता ने इशारों में बताई...

चित्तौड़गढ़ किले में दलित लड़की से गैंगरेप, पीड़िता ने इशारों में बताई पूरी कहानी

[ad_1]

चित्तौड़गढ़ में दलित लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। बेटी के पिता ने थाने में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दी है। शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी 4 मई को घर से निकल कर चित्तौड़गढ़ किले पर पहुंच गई थी, जहां बदमाशों ने वहां खंडहरों में उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां से वो उनकी बेटी को होटल व अन्य जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पिता ने बताया है कि उनकी तीस साल की बेटी मानसिक रुप से दिव्यांग है। वो 4 मई को घर से निकल कर किले पर पहुंच गई थी, जहां कुछ बदमाशों ने खंडहर में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को होटल व अन्य जगह भी ले गए। यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी कालूराम उर्फ हकला, अनिल उर्फ कालू शर्मा, चेतन उर्फ कचोरिया, प्रहलाद सालवी, देवराज, आशीष शर्मा और रतनलाल समेत सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर अभी कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ रेप व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि युवती जब घर लौटकर आई तो उसने पिता को इशारों से पूरी बात को समझाया। इसके बाद पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी। अस्पताल में पुलिस के सामने भी युवती ने इशारों से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बचपन से ही वो मानसिक तौर से बीमार है। शादी के बाद छोटे बच्चे होने से वो कभी पीहर तो कभी ससुराल में रहती है। इधर पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। इसमें महिला को कुछ लोग अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर ही पुलिस ने आरोपियों को नामजद किया है। इस मामले में जिन लोगों को डिटेन किया गया है, उनमें दो नाबालिग भी हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित...

देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित...

*मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण। एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला उत्तराखण्ड...

*मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण।* *एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला उत्तराखण्ड बना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments