Thursday, November 30, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में बनाया कंट्रोल रूम,10 मार्च को मतगणना की...

कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में बनाया कंट्रोल रूम,10 मार्च को मतगणना की तैयारी

[ad_1]

देहरादून। कांग्रेस जोर-शोर से मतगणना की तैयारियों में जुटी हुई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट 10 मार्च को आएगा।मतगणना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों को पूरे राज्य के विधानसभा चुनाव की सूचना एकत्रित करने की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं. इसमें संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ आरपी रतूड़ी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह कौशल, सदस्यता अभियान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, रिसर्च विभाग के प्रेम बहुखंडी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र, पौराणिक संवर्धन विभाग के अध्यक्ष नरेशानंद नौटियाल, प्रदेश सचिव परिणिता बडोनी, प्रदेश सचिव शांति रावत और प्रदेश सचिव विशाल मौर्य को विधानसभा चुनाव की सूचना एकत्रित करने का दायित्व सौंपा गया है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का कहना है कि मतगणना पर नजर रखी जाएगी।इसके साथ ही जो सूचनाएं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आएंगी, उनका आकलन किया जाएगा।इन तमाम चीजों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित रहेगा।

सभी राजनीतिक पार्टियां 10 मार्च को आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के रिजल्ट की तैयारियों में जुटी हुई हैं।कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है. कंट्रोल रूम की जिम्मेदार कांग्रेस प्रदेश मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि को दी गई है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

एस०एस०पी०, एसटीएफ के बनाये चक्रव्युह में फिर फंसा एक और कुख्यात शातिर हत्यारा

देहरादून *एस०एस०पी०, एसटीएफ के बनाये चक्रव्युह में फिर फंसा एक और कुख्यात शातिर हत्यारा* शातिर हत्यारे की गिरफ्तारी पर किया गया था 50 हजार रुपये का...

Recent Comments