Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला विधानसभा सत्र 29 मार्च से होगा...

उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला विधानसभा सत्र 29 मार्च से होगा शुरू

[ad_1]

नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती 4 महीनों के लिए लेखानुदान लाने जा रही है धामी सरकार

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अब पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च शुरू होगा। सत्र में सरकार नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों के लिए लेखानुदान लाने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल के फैसलों को मुख्यमंत्री धामी ने ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि नया वित्तीय वर्ष 2022-23 एक अप्रैल से प्रारंभ होगा।

नए वित्तीय वर्ष में राज्य के खर्च के लिए बजट को विधानसभा से अनुमोदन मिलना आवश्यक है। कम समय देखते हुए मंत्रिमंडल ने पूर्ण बजट के स्थान पर चार माह के लिए लेखानुदान लाने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा सत्र में लेखानुदान पर मुहर लगाई जाएगी। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि फिलहाल सत्र की अवधि तीन दिन तय की गई है। सत्र 29 मार्च से आरंभ होगा।

भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा दृष्टि पत्र
धामी सरकार भाजपा के दृष्टिपत्र में शामिल बिंदुओं को नीति का रूप देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दृष्टिपत्र में शामिल सभी बिंदुओं पर विभागवार प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे ताकि इन बिंदुओं को धरातल पर उतारा जा सके। गुरुवार को धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दृष्टि पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा व भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है। सरकार इस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को विकास की दिशा में ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व सभी मंत्री उपस्थित रहे।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments