Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में भाजपा के दफ्तरों में लगेंगे जनता दरबार, मंत्रीजी सुनेंगे जन...

उत्तराखंड में भाजपा के दफ्तरों में लगेंगे जनता दरबार, मंत्रीजी सुनेंगे जन शिकायतें

[ad_1]

देहरादून । जून माह के पहले हफ्ते में भाजपा के दफ्तरों में जनता दरबार लगेंगे। पार्टी मंत्रियों का रोस्टर तैयार करेगी। मंत्रियों के जनता से मिलने के कार्यक्रम प्रदेश पार्टी कार्यालय तक सीमित नहीं रहेंगे। वे जन शिकायतों की सुनवाई करने जिला व मंडल कार्यालयों तक जाएंगे। सरकार और संगठन के बीच यह नई कदमताल चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के बाद देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और तीन जून को रिजल्ट आएगा। जून माह के पहले हफ्ते से ही सरकार के मंत्रियों की सक्रियता बढ़ जाएगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश, जिला व मंडल कार्यालयों में सरकार के सभी मंत्रियों के जनता मिलन कार्यक्रम होंगे।

पार्टी कार्यालय में मंत्रियों के कार्यक्रमों का एक रोस्टर तैयार होगा। वे प्रदेश पार्टी कार्यालयों के साथ जिला व मंडल कार्यालयों में जाकर जनता की शिकायतों को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जून महीने के पहले हफ्ते से मंत्रियों के जनता मिलन कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी।

भाजपा पूरे प्रदेश में 30 मई से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाएगी। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आठ साल पूरे करेगी। इसी उपलक्ष्य में संगठन के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लोगों को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि गरीब कल्याण पखवाड़ा 15 जून तक चलेगा। इस दौरान पार्टी गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों और इस योजना के लिए पात्र लोगों तक पहुंचेगी उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी देगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments