Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में जल्द लगाए जाएंगे फूड ग्रेन एटीएम

उत्तराखंड में जल्द लगाए जाएंगे फूड ग्रेन एटीएम

[ad_1]

देहरादून। जिस तरह बैंकों के एटीएम से आप अपनी जरूरत के वक्त पैसा निकालते हैं, ठीक उसी तरह से अब आप उत्तराखंड में अनाज भी ले सकेंगे। विश्व खाद्य कार्यक्रम के खास योजना के तहत उत्तराखंड में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। राज्य का पहला अनाज एटीएम देहरादून में धर्मपुर क्षेत्र में लगाया जाएगा।

खाद्य सचिव सचिन कुर्वे ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है। वर्तमान में फूड ग्रेन एटीएम की योजना उड़ीसा और हरियाणा में चल रही है। उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य होगा जहां यह व्यवस्था लागू होगी।

जानिए कैसे काम करेगी यह मशीन

यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह होगा। इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी। यह मशीन बड़े आकार के भंडार ड्रमों से जुड़ी रहेगी। राशन कार्ड धारक यहां आकर एक तय स्थान पर अपना अंगूठा लगाएगा। अंगूठा स्कैन होते ही स्क्रीन पर कार्ड धारक का पूरा विवरण आ जाएगा। इसके बाद मशीन में अनाज का मूल्य नकद रूप में डाल कर या फिर आनलाइन जमा कराना होगा। फिर मशीन में बने एक छेद पर अपना झोला लगाना होगा। एक तय समय में मशीन कार्ड धारक को उसके लिए तय अनाज दे देगी।

इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है। जून अंत तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रथम चरण में राज्य के मैदानी जिलों में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments