Friday, December 1, 2023
Home खेल आईपीएल 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे एमएस धोनी के पूर्व...

आईपीएल 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे एमएस धोनी के पूर्व साथी खिलाडी़ शेन वॉटसन

[ad_1]

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ऑलराउंडर और आईपीएल 2020 तक चेन्नई सुपर किंग्स यानी एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके का हिस्सा रहे शेन वॉटसन अब दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे। हालांकि, ये जर्सी उनको एक क्रिकेटर के तौर पर नहीं, बल्कि सपोर्ट स्टाफ के तौर पर मिलने वाली है। जी हां, आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने शेन वॉटसन को असिस्टेंट कोच के रूप में अपने साथ जोड़ा है। इस बात की पुष्टि खुद कंगारू टीम के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने कर दी है।

आईपीएल में कई फ्रेंचाइजियों के साथ खेल चुके शेन वॉटसन 2020 में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने कोचिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया है। इसी वजह से वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ रहे हैं। शेन वॉटसन इसी सप्ताह दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ जाएंगे। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद मंगलवार को की है। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट को मोहम्मद कैफ थे, जिन्होंने शानदार काम टीम के लिए किया था।
शेन वॉटसन आईपीएल में 2008 से लेकर 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे, जबकि 2016 और 2017 के सीजन में वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। वहीं,  2018 से 2020 तक वे एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। आप सभी को याद होगा कि वे आईपीएल 2019 के फाइनल में चोटिल घुटने के साथ खेले थे। हालांकि, फाइनल मैच में चेन्नई की टीम को एक रन से हार मिली थी।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

*एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड ने फिर तोड़ी नशा तस्करों की कमर, एक बार फिर की गई चरस की बरामदगी…

देहरादून *एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड ने फिर तोड़ी नशा तस्करों की कमर, एक बार फिर की गई चरस की बरामदगी ।।* *अब एएनटीएफ ने फिर...

मैडल लाओ नौकरी पाओ,क्योंकि खेलेगा उत्तराखंड तो आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, खेल बनेगा करियर -रेखा आर्या

*मैडल लाओ नौकरी पाओ,क्योंकि खेलेगा उत्तराखंड तो आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, खेल बनेगा करियर -रेखा आर्या* *आउट ऑफ टर्न जॉब के लिए निकली विज्ञप्ति,अंतिम तिथि 18...

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किलोमीटर की रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट अंकित कुमार सम्मानित करते मंत्री गणेश जोशी।

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किलोमीटर की रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट अंकित कुमार सम्मानित करते मंत्री गणेश जोशी।* देहरादून, 17...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments